चेन्नई। चेन्नई में आईपीएल टीम की नीलामी चल रही है। कई क्रिकेटरों को अच्छा दाम मिला, तो कुछेक पर किसी ने दांव तक लगाना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने शाहरूख खान को खरीद लिया है। जैसे ही यह खबर बाहर आईं, इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। हैरत में पड गए न। असल में, क्रिकेटर शाहरूख खान को प्रीति जिंटा ने अपनी टीम के लिए खरीदा है। आप क्या सोच रहे थे ? हीरो शाहरूख खान।
बता दें कि किंग्स पंजाब ने तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान के लिए 5.25 करोड़ रुपये अदा किए। शाहरुख खान का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तथा दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लग गई।
Lights. Camera. Auction 📸#SaddaPunjab #IPLAuction2021 #PunjabKings pic.twitter.com/S4r1e3d2mj
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) February 18, 2021
क्रिस मॉरिस बने सबसे महंगे खिलाड़ी, 16.25 करोड़ रुपये में बिके
साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। मॉरिस इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के हिस्सा थे। उन्हें IPL 2020 की नीलामी में RCB ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। मॉरिस से पहले, युवराज सिंह को दिल्ली की डेयरडेविल्स ने साल 2015 में 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। युवराज सिंह उस समय सबसे महंगे खिलाड़ी बिके थे। क्रिस मॉरिस ने IPL में कुल 70 मैच खेले हैं। उनका इकोनॉमी रेट 7.81 है। उन्होंने 80 विकेट चटकाए हैं। मॉरिस का स्ट्राइक रेट 157 है और उनके बल्ले से 551 रन निकले हैं।
जिन पर किसी ने नहीं लगाया दांव
दुनियाभर के 298 क्रिकेटरों पर इस वक्त बोली लगाई जा रही है। IPL ऑक्शन के लिए एक हजार से भी ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने नाम का रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन आखिर में 298 खिलाड़ियों का ही नाम फाइन लिस्ट में शामिल किया है। अब वे नाम भी जान लीजिए, जिन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट:
– हरभजन सिंह
– करुण नायर
– एलेक्स हेल्स
– जेसन रॉय
– एविन लुईस
– आरोन फिंच
– हनुमा विहारी
– केदार जाधव
– ग्लेन फिलिप्स
– एलेक्स केरी
– सैम बिलिंग्स
– कुसल परेरा
– शेल्डन कॉटरेल
– आदिल राशिद
– राहुल शर्मा
– मुजीब उर रहमान
– ईश सोढ़ी
– क़ैस अहमद
– हिमांशु राणा
– सी हरि निसंथ
– राहुल गहलौत
– हिम्मत सिंह
– विष्णु सोलंकी
– अतित शेठ
– आयुष बडोनी
– वेंकटेश अय्यर
– केदार देवधर
– अवि बरोट
– मुजतबा यूसुफ
– अंकित राजपूत
– कुलदीप सेन