King Khan, जश्न-ए-30, सुहाना रहा तीस का सफर

Sucessfull-30-years-bollywood-sharukh-khan

मुंबई। काम में दम हो तो आपकी सराहना विश्व करेगा। बेस्ट रहने के लिए काम में डेडिकेशन और धैर्य जरूरी होता है। यदि आप में डेडिकेशन है, धैर्य नहीं तो सफलता आपके पास नहीं आएगी। हमेशा निखरा व चमकता हुआ रहना है तो बेस्ट के लिए डूबना होगा और धैर्य को अपना बनाए रखना होगा। यदि यहां आप डगमगाए तो सफलता मिलना मुश्किल है। ऐसे ही बेस्ट के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और धैर्य को अपना थामे रखा है ऐक्टर शाहरुख खान ने। आज का दिन बहुत खास है उनके लिए। जानते हैं आखिर क्या खास है शाहरुख खान के लिए आज का दिन।

सफलता वाले 30 साल

शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल से काम कर रहे हैं। अपने लंबे एक्टिंग करियर पर फैंस के प्यार के लिए शुक्रिया कहा और बताया कि लोगों के मनोरंजन में आधी से अधिक जिंदगी गुजार दी। शाहरुख का सक्सेस मंत्रा है बेस्ट काम, धैर्य और नेक नीयत। यानी कुछ बनने के लिए ताकत की नहीं बल्कि नीयत की जरूरत होती है।

फिल्म दीवाना से करियर

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान यानी ऐक्टर शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल बीत गए हैं। किंग खान ने बाॅलीवुड की शुरुआत साल 1992 में दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के साथ फिल्म दीवाना से की थी। इसके बाद ‘दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम जैसी सुपरहिट फिल्मों से फैंस के दिल में खास जगह बना चुके हैं।

80 की बाज़ी

किंग खान अब तक करीब 80 फिल्मों में काम कर चुके हैं। आज का दिन उनके लिए बहुत स्पेशल है। इसका खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर के किया। यह पोस्ट पढ़ते ही उनके चाहने वालों ने उनकी तारीफ में उनकी फोटो और पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया को पाट दिया। बेस्ट आॅफ लक किंग खान। वी आॅल लव यू।