Manipur Assembly Election 2022, आतंकियों का था खतरनाक प्लान, PM Modi के मणिपुर पहुंचने से पहले IED के साथ पकड़े गए 2 आतंकी

पुलिस की कार्रवाई के बाद पकड़े गए आतंकियों के समर्थकों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया, जिनको भगाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

नई दिल्ली। मणिपुर में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी सभा को संबोधित करनी थी। कारण 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में मणिपुर में मतदान होना है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में कांगपोकपी में चुनावी सभा थी। बता दें कि सभा से पहले दो आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों का था खतरनाक प्लान। साथ ही चुनाव के लिए राज्य में वीवीआईपी मूवमेंट के समय आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए प्लान बनाया जा रहा था। इंफाल से कांगपोकपी जाने के रास्ते में किसी वीवीआईपी कॉन्वॉय में ब्लास्ट कराने की साजिश रची जा रही थी। बता दें कि पकड़े गए दोनों आतंकी नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड नाम के अलगाववादी संगठन से जुड़े हुए हैं। इस बाबत पकड़े गए आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि मणिपुर में विधान सभा चुनाव पहले दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को होने वाला था। लेकिन फिर चुनाव आयोग ने मतदान की तारीखों में बदलाव कर दिया। अब मणिपुर में विधान सभा चुनाव के लिए 28 फरवरी और 5 मार्च को वोटिंग होगी।