नई दिल्ली। कृषि विकास के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नई ऊंचाइयों को छूते हुए देशभर में सर्वाेच्च स्थान पर पहुंच चुका है। कृषि के क्षेत्र में विकास और बढ़ोतरी का उत्सव मनाने और प्रदेश के किसानों को और भी सशक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बैतूल जिले से श्प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रदेश के कृषकों को 49 लाख दावों का ₹7600 करोड़ का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत कन्या पूजन से की गई। यह इस बात का प्रतीक था कि बेटियां जब पढेंगी और आगे बढ़ेंगी तभी मध्यप्रदेश ही नहीं पूरा भारत आत्मनिर्भर होकर प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में वर्चुअल प्लेटफार्म के माध्यम से जुड़े कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उपस्थित लोगों का अभिवादन करने के बाद कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज एतिहासिक अवसर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी की हमेशा से ही किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने की नियत रही है। आज पहला मौका है जब इतनी बड़ी फसल बीमा की राशि एक साथ किसानों के खाते में जमा की जा रही है। विगत 15 वर्षाे में शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में खेती-किसानी के क्षेत्र में जो प्रगति हुई है वह देश के मानचित्र पर उल्लेखित है।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के बाद अपने संबोधन में कहा, 7618 करोड़ रूपए हमने अभी डाले हैं, लेकिन जब फसलें खराब हुई थी तब राहत राशि के रूप में 2876 करोड़ रूपये की सहायता दी गई थी। यानि 10 हजार 494 करोड़ रूपये अभी तक किसानों को फसल बीमा और राहत राशि के रूप में दिए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक डॉ.योगेश पंडारकर, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ल बबला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष दर्शन मोर्य, एसीएस-अजीत केसरी के अलावा अन्य कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।