मोदी कैबिनेट से बाहर हुए मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से आज केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस्तीफा दे दिया है। वो राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल पूरा हो गया और अब वो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। इसलिए उनके त्यागपत्र की चर्चा कई दिनों से थी।

राजनीतिक गलियारों में मुख्तार अब्बास नकवी के अगले कदम को लेकर कई प्रकार की कयासों का दौर जारी है। हालांकि, भाजपा नेतृत्व अथवा मुख्तार अब्बास नकवी की ओर से अभी तक कुछ भी औपचारिक रूप से नहीं कहा गया है।