मुंबई। हवाईयात्रियों का हलक उस समय सूख गया, जब मुंबई एयरपोर्ट पर आग लग गई। हवाई जहाज में 85 यात्री सवार थे और प्लेन टेक ऑफ करने वाला था। एयरपोर्ट कर्मचारियों की तत्परता से महज 10 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया और किसी जानमाल की हानि नहीं हुई। सभी यात्री और कर्मी सुरक्षित हैं। मौके पर मौजूद हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “वीडियो में विमान करीब दिखाई दे रहा है, लेकिन वास्तव में, यह आग लगने वाले उपकरणों से 20 फीट या उससे अधिक दूर था। विमान ट्रैक्टर से जुड़ा नहीं था।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर आज दोपहर 11 बजे का आसपास एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त विमान पर 85 लोग सवार थे।
#WATCH A pushback tug caught fire at #Mumbai airport earlier today; fire under control now. Airport operations normal. pic.twitter.com/OEeOwAjjRG
— ANI (@ANI) January 10, 2022
इस दौरान रनवे खड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को धकेलने वाला के लिए एक टोइंग व्हीकल होता है। इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए लाया गया था। ये टोइंग व्हीकल विमान के काफी पास में खड़ा था। तभी अचानक आग लग गई।