भारतीय स्नैक इंडस्‍ट्री को एक्स्प्लोर किया नेशनल जियोग्राफिक इंडिया ने

नेशनल जियोग्राफिक इंडिया ‘सुपरफैक्ट्रीज’ के अपने नए एडिशन में भारतीय उद्यमी चंदूभाई विरानी और उनके भाइयों की प्रेरणादायक यात्रा को दिखा रहा है। इसमें देशी ब्रांड ‘बालाजी वैफर्स’ के आंतरिक कामकाज पर प्रकाश डाला गया है। इस डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 5 दिसंबर 2020 को शाम 7.00 बजे किया जाएगा। इस डॉक्‍यूमेंट्री को चैनल कहानी कहने के अपने सच्‍चे प्रमाणिक और भागीदारीपूर्ण अंदाज में दिखाएगा। दर्शकों को ‘सुपरफैक्‍ट्रीज: बालाजी वैफर्स’ के साथ भारत के लोकप्रिय फूड ब्रांड में से एक बालाजी वैफर्स के निर्माण के पीछे की कहानी को दिखाया जाएगा।

नेशनल जियोग्राफिक इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, “नेशनल ज्योग्राफिक में हमारा निरंतर प्रयास कहानियों और कथाओं के माध्यम से दुनिया भर में हमारे दर्शकों का मनोरंजन और उनके ज्ञान का विस्तार करना है। हमारी लोकप्रिय सुपर फैक्ट्रीज़ सीरीज दर्शकों को हाई-टेक कारखानों के कामकाज की गहरी समझ देने और जो पहले से ही जानते हैं, उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए बनाई गई थी। इस कड़ी के साथ हम बालाजी वैफर्स की यात्रा और खाद्य उद्योग के भीतर आगे रहने के लिए अपनाए गए तरीकों को दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखते हैं.”

बालाजी वैफर्स के डायरेक्टर केयूर विरानी ने कहा, “बालाजी वैफर्स आज अपनी श्रेणी में सबसे लोकप्रिय और आशावान भारतीय ब्रांडों में से एक बन गया है और हम अपनी कहानी बड़े पैमाने पर दर्शकों के साथ साझा करना चाहते थे। हम नेशनल जियोग्राफिक को पार्टनर बनाकर खुश हैं जिन्होंने हमारी कहानी और इतने वर्षों में कई चुनौतियों से गुजरने के हमारे प्रयासों को अपने कैमरे में कैद किया है।”