नई दिल्ली। गुरुवार की तड़के सुबह यूक्रेन से भारतीय छात्रों को लेकर एक और विमान हिंडन एयरबेस पर उतरा। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने छात्रों की अगवानी की और कहा कि हर भारतीयों की सुरक्षा और उनके स्वदेश वापसी को लेकर भारत सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है। स्वयं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री और भारतीय वायुसेना काम कर रही है।
बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी के बुडापेस्ट से भारतीय वायु सेना का एक और C-17 विमान हिंडन एयरपोर्ट पहुंचा। राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आने वाले भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जो विमान पहले छात्रों को लेकर आया था उसे निकासी के लिए भेज दिया गया है और जैसे ही छात्र इस विमान से उतरेंगे, यह फिर से निकासी के लिए उड़ान भरेगा। मैं सारे स्टाफ को बधाई देता हूं।
#WATCH | Another Indian Air Force's C-17 aircraft carrying 220 Indian passengers on board lands at its home base Hindan near Delhi, arriving from Budapest in Hungary
MoS Defence Ajay Bhatt interacted with the Indian nationals coming from #Ukraine#OperationGanga pic.twitter.com/AOuEmHEjv5
— ANI (@ANI) March 3, 2022
दूसरा विमान मुंबई पहुंचा। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस की विशेष उड़ान रोमानिया के बुखारेस्ट से मुंबई हवाई अड्डे पहुंची। MoS रेलवे रावसाहेब पाटिल दानवे ने यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय नागरिकों के साथ बातचीत की।
#WATCH | MoS Railways Raosaheb Patil Danve interacts with Indian citizens repatriated from #Ukraine, as an Air India Express special flight lands in Mumbai from Bucharest in Romania#OperationGanga pic.twitter.com/ll8mFul12M
— ANI (@ANI) March 3, 2022
रूसी रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि हमारी जानकारी के अनुसार,मिली जानकारी के अनुसार भारतीय छात्रों को यूक्रेनी सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल करने और रूस पहुंचने से रोकने के लिए बंधक बनाया गया। इसकी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से कीव अधिकारियों की है। यूक्रेनी अधिकारियों ने भारतीय छात्रों के एक बड़े समूह को जबरन खार्कोव में रखा है।















