नई दिल्ली। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन अपने आगामी ऐतिहासिक धारावाहिक चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के माध्यम से साहस, नेतृत्व और विरासत की एक अद्वितीय गाथा को जीवंत करने जा रहा है। यह भव्य प्रस्तुति एक बाल राजा — पृथ्वीराज सिंह चौहान — के बड़े होने की कहानी को केंद्र में रखेगी, जिसमें एक युवा राजकुमार से उनके भारत के सबसे प्रतिष्ठित राजाओं में से एक बनने तक की उनकी यात्रा दिखाई जाएगी। यह शो पृथ्वीराज के प्रारंभिक वर्षों में झाँकते हुए, उनके सामने आई कठिनाइयों और उपलब्धियों को प्रस्तुत करेगा जिन्होंने उन्हें एक महान शासक के रूप में गढ़ा।
शो की शाही गरिमा को और भी ऊँचाई प्रदान करते हुए दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे एक गरिमामयी और बुद्धिमान राजमाता की भूमिका निभाएंगी। इस महत्वपूर्ण किरदार में वह परंपरा और अनुकूलता के बीच संतुलन स्थापित करते हुए भावी सम्राट को अथाह प्रेम और दूरदर्शिता से मार्गदर्शन देती हैं। राजमाता के रूप में उनका व्यक्तित्व राज्य का हृदय है, जो अपनी मौन सहनशक्ति और गहन प्रभाव से पूरे साम्राज्य को एकजुट रखती हैं।
टेलीविजन पर 11 वर्षों के बाद वापसी को लेकर उत्साहित पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा, “चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान की दुनिया में कदम रखना मेरे लिए बेहद खास है। न केवल इसलिए कि मैं एक सशक्त किरदार निभा रही हूँ, बल्कि इसलिए भी कि मैं करीब 11 साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हूँ — और वह भी उसी चैनल पर जहाँ से मेरे टीवी कॅरियर की शुरुआत हुई थी। जब मुझे ‘राजमाता’ के किरदार की पेशकश हुई, तो मुझे तुरंत इससे एक आत्मीय जुड़ाव महसूस हुआ। यह एक ऐसा किरदार है जिसमें गहराई, गरिमा और मौन शक्ति समाहित है। वह केवल एक रानी या माँ नहीं हैं, बल्कि पूरे साम्राज्य की आत्मा है। राजमाता और पृथ्वीराज के बीच का संबंध बहुत ही सुंदर है — वह















