Mutual Love, कोई क्या कहेगा हमें परवाह नहीं, हम हैं बच्चे के पैरंट्स, क्या है पूरा मामला

नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने फैसला किया है कि दोनों अब म्यूचल बच्चे को पालेंगे। इस बारे दुनिया जो भी सोचे। उन्हें परवाह नहीं।

नई दिल्ली। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता का नाम सुनते ही आप लोग शुरू हो जाते हैं। अब गॉसिप करना बंद करें। अब जो बताएंगे वो सुनकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी। ऐसा शायद ही आपने सुना होगा। प्लीज, रिलेशनशिप के सिर्फ गॉसिप वाले चर्चे नहीं करें। दोनों का फैसला आपको हैरान कर देगा। कुछ सिखाएगा भी। इसे ही सच्चा प्यार कहते हैं। नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने फैसला किया है कि दोनों अब म्यूचल बच्चे को पालेंगे। इस बारे दुनिया जो भी सोचे। उन्हें परवाह नहीं। बीते 26 अगस्त को नुसरत ने बेटे को जन्म दिया है, पर उस समय उन्होंने बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया। बता दें कि वो पति निखिल जैन से शादी के कुछ महीने पहले ही अलग हो चुकी हैं।

एक प्रमुख न्यूजपेपर को नुसरत ने बताया कि यश बच्चा चाहते थे, पर इसका अंतिम निर्णय उन्होंने नुसरत पर छोड़ा। मैं अपनी सोच नुसरत पर थोप नहीं सकता। नुसरत ने कहा कि जब तुम्हें बच्चे से दिक्कत नहीं तो इटस ओके….मैंने कहा, आई विल कीप द बेबी। इस बारे में नुसरत का कहना है कि ये हम दोनों का म्यूचल डीसिशन है। हमें फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया इस बारे में क्या कहती है।