नई दिल्ली। ललित मोदी का नाम सभी ने सुना होगा। पहले आईपीएल आयोजन और उसके बाद देश से आर्थिक घपले के कारण ये भगोड़ा घोषित हुए। वहीं, दूसरी ओर अपनी अदाकारी और सिंगल लाइफ को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी चर्चाओं में रही हैं। अब इन दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसके बाद यह चर्चा जोरों पर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
माना जा रहा है कि ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से सगाई कर ली है। ललित मोदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में सुष्मिता सेन एंगेजमेंट रिंग पहने हुए दिख रही हैं। आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने पहले सुष्मिता संग कुछ तस्वीरें शेयर कर शादी की बात लिखी थी। बाद में ट्वीट किया, ‘क्लैरिटी के लिए बता दूं कि हम दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। अभी शादी नहीं की है। हां, लेकिन जल्द ही ऐसा कर सकते हैं।’
Just for clarity. Not married – just dating each other. That too it will happen one day. 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾 pic.twitter.com/Rx6ze6lrhE
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) July 14, 2022
सुष्मिता सेन से रिलेशनशिप की पुष्टि करते हुए ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, परिवार के साथ मालदीव और सार्डिनिया के ग्लोबल टूर कर अभी लंदन वापस लौटा हूं। मेरी बेटरहाफ का सुष्मिता सेन का जिक्र किए बिना कैसे हो सकता है- एक नई शुरुआत, एक नया जीवन आखिरकार। चांद पर हूं।ललित मोदी की यह दूसरी शादी है।
सुष्मिता सेन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी शेयर की है।