नई दिल्ली। सियासी घटनाक्रम में महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लिया। राजभवन में एक सादे समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी। अपने ट्विट में पीएम मोदी ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।
I would like to congratulate Shri @mieknathshinde Ji on taking oath as Maharashtra CM. A grassroots level leader, he brings with him rich political, legislative and administrative experience. I am confident that he will work towards taking Maharashtra to greater heights.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 30, 2022
इससे पहले भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया के सामने कहा था कि मुख्यमंत्री शिंदे होंगे। वो सरकार में शामिल नहीं होंगे। उसके बाद भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनने को कहा। उसके बाद उन्होंने शपथ ली। अपने ट्विट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र की जनता की भलाई के लिए बड़े मन का परिचय देते हुए एकनाथ शिंदे जी का समर्थन करने का निर्णय किया। श्री देवेन्द्र फडणवीस जी ने भी बड़े मन दिखाते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्णय किया है, जो महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।एकनाथ शिंदे जी और देवेंद्र फडणवीस जी को बधाई। आज ये सिद्ध हो गया कि BJP के मन में कभी मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं थी। 2019 के चुनाव में स्पष्ट जनादेश मा. नरेंद्र मोदी जी एवं देवेंद्र जी को मिला था। उद्धव ठाकरे ने CM पद के लालच में हमारा साथ छोड़कर विपक्ष के साथ सरकार बनाई थी।
भाजपा ने ये निर्णय लेकर एक बार फिर साबित कर दिया है कि कोई पद पाना हमारा उद्देश्य नहीं है अपितु नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र की जनता की सेवा करना हमारा परम लक्ष्य है।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 30, 2022
इससे पहले राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने नासिक में जश्न मनाया।
#WATCH महाराष्ट्र: राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने नासिक में जश्न मनाया। pic.twitter.com/k8d23sJvkR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
Oath ceremony at Raj Bhavan, Mumbai https://t.co/AlFgFxcPMV
— भाजपा महाराष्ट्र (@BJP4Maharashtra) June 30, 2022















