आज उत्तर प्रदेश पहुंचेगी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 30 जून से पहली जुलाई, 2025 तक उत्तर प्रदेश (बरेली और गोरखपुर) की यात्रा करेंगी।राष्ट्रपति महोदया 30 जून को बरेली में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी। श्रीमती मुर्मु उसी दिन गोरखपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगी।राष्ट्रपति महोदया पहली जुलाई को गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु गोरखपुर के महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगी और इस विश्वविद्यालय के सभागार, शैक्षणिक प्रखंड और पंचकर्म केंद्र का उद्घाटन करेंगी। श्रीमती मुर्मु इसके अलावा इस विश्वविद्यालय में एक नए महिला छात्रावास का शिलान्यास भी करेंगी।