COVID19 Update : कोरोना में जारी है उतार -चढ़ाव

नई दिल्ली। रविवार को देश में कोरोना के दैनिक संक्रमण में एक बार फिर उतार चढ़ाव देखने को मिला है। मरने वालों की संख्या में भी बीते दिनों की अपेक्षा वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या तीन सौ से अधिक है।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटों में 2,202 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,25,97,003 है। पिछले 24 घंटों में 2,226 नए मामले सामने आए। दैनिक सक्रिय मामलों की दर 0.50 प्रतिशत है। साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 0.50 प्रतिशत है। अब तक 84.67 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 4,42,681 जांच की गई। भारत में शनिवार को पिछले 24 घंटों में 2,323 नए केस सामने आए हैं और 25 लोगों की मौत हुई है। देश में बीते 24 घंटों में 2,346 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं। एक्टिव केसों की संख्या 14,996 है।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 192.28 करोड़ (1,92,28,66,524) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,42,06,537 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.28 करोड़ (3,28,56,669) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।