श्रीनगर के लाल चौक पर राहुल गांधी ने तिरंगा फहराया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज (रविवार) अपराह्न 12 बजे लाल चौक पहुंच गई। यात्रा के अगुवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यहां ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया।
उल्लेखनीय है करीब तीन दशक पहले भाजपा नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। भारत जोड़ो यात्रा आखिरी पड़ाव पर है। 30 जनवरी को इसका समापन होगा।