नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरा देश एक साथ मिलकर आगे आए। आज देश में कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 2 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। CoWin डैशबोर्ड से मिले डाटा के मुताबिक, भारत ने दो करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का रिकॉर्ड शाम 5:08 बजे बना लिया। यह आंकड़ा रात 9.20 तक 2.24 करोड़ से ऊपर पहुंच गया।
जैसे ही यह आंकड़ा पार किया गया, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया खुशी से झूम उठे। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा कर्मियों का मुंह मीठा करवाया और सभी की प्रशंसा की।
शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ‘वैक्सीन सेवा’ अभियान चला रहा है। इस अभियान में शाम पांच बजे तक भारत ने 2 करोड़ से अधिक कोविड—19 वैक्सीन लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। ‘वैक्सीन सेवा’ अभियान के दिन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया नई दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में चल रहे वैक्सीनेशन का जायजा लेने गए।
जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान का जायजा ले रहे थे, उसी वक्त देश ने एक दिन में 2 करोड़ वैक्सीन लगाने का आंकड़ा शाम को पांच बजे पार किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हासिल किए गए इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री ने खुशी जाहिर की। खुशी जाहिर करते हुए मनसुख मांडविया ने मुट्ठी बांधकर हवा में उठाया और कहा कि हमने कर दिखाया (We Did It)।
Thank you all Health Workers.
Well Done India! 😊 pic.twitter.com/l7K7R9ZEtm
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 17, 2021
इस उपलब्धि पर उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई दी और कहा कि आपके प्रयासों से देश यह उपलब्धि हासिल कर पाया। मनसुख मांडविया ने देश की इस बड़ी उपलब्धि पर सफदरजंग अस्पताल में वैक्सीनेशन अभियान में लगे सभी स्वास्थ्यकर्मियों और वैक्सीनेश अभियान में लगे सभी सेवा—सहयोगियों का मुंह मीठा कराया और उनके साथ इस उपलब्धि की खुशी को साझा किया।
देशभर में आज कोरोना वायरस वैक्सीन की 2.25 करोड़ से अधिक डोज़ लगाए जाने पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ये दुनिया के लिए एक मिसाल है। एकजुट होकर हम अपने आप को सुरक्षित करने के लिए कोविड के खिलाफ लड़ रहे हैं। ये बहुत बड़ी कामयाबी है। पूरे देश को बधाई।
#VaccineSeva को चरितार्थ करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों एवं देशवासियों की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी को उपहार।
प्रधानमंत्री @NarendraModi जी के जन्मदिन पर आज भारत ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए एक दिन में 2 करोड़ टीके लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया है।
Well done India! pic.twitter.com/P94vXMN4Ow
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 17, 2021
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि रधानमंत्री के संकल्प को मानकर देश के डॉक्टरों, नर्सों और स्टॉफ ने 2 करोड़ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पार किया। एक दिन में देश में आज जितना वैक्सीनेशन हुआ है उतना कितने देशों की आबादी नहीं है। इसी साल पूरे देश की आबादी को वैक्सीन लग जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हमने 2 लाख वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा था। हमारे यहां लगभग 92% पात्र लोगों को कोविड की पहली डोज़ लग चुकी है। 15 दिसंबर तक हम 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।