नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 180.80 करोड़ (1,80,80,24,147) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,12,61,666 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। बीते चौबीस घंटे में 3 लाख(3,00,405) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई।
लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 30,799 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.07 प्रतिशत हैं।नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 4,491 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,54,546 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,539 नए मामले सामने आएं।पिछले 24 घंटों में कुल 7,17,330 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.12 करोड़ से अधिक (78,12,24,304) जांच की गई हैं।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
➡️ India’s Cumulative #COVID19 Vaccination Coverage exceeds 180.80 Cr (1,80,80,24,147).
➡️ More than 3 lakh Doses administered for age group 12-14 years in the last 24 hours.https://t.co/fyuagp6nrJ pic.twitter.com/JrBTEdu76b
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) March 17, 2022
साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.42 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.35 प्रतिशत है।