टाटा पावर डीडीएल बनी विश्वस्तरीय सम्मान पाने वाली दुनिया की पहली पावर​ डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी

 

नई दिल्ली। नॉर्थ दिल्ली में 7 मिलियन से अधिक आबादी को बिजली सप्लाई करने वाली अग्रणी पावर यूटिलिटी टाटा पावर-डीडीएल ने अपने टोटल क्‍वालिटी मैनेजमेंट (टीक्‍यूएम) प्रैक्टिसेस के लिए प्रतिष्ठित ‘डेमिंग प्राइज 2024’ जीता है।

विजेताओं को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन नवंबर 2024 में किया जाएगा। यूनियन ऑफ जैपनीज़ साइंटिस्‍ट्स एंड इंजीनियर्स (जेयूएसई) द्वारा प्रदान किया जाने वाला डेमिंग ग्रैंड पुरस्कार, दीर्घकालिक गुणवत्ता पुरस्कारों में से एक है। यह उन कंपनियों को दिया जाता है जो न केवल डेमिंग पुरस्कार प्राप्त करने के मानकों को पूरा करती हैं, बल्कि विस्तारित अवधि के लिए अपने टीक्यूएम मानकों को लगातार बनाए रखती हैं और उनमें सुधार भी करती हैं। टाटा पावर-डीडीएल छह वर्षों से अधिक समय से टीक्यूएम के माध्यम से वैश्विक बेंचमार्क बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

इस सम्मान के साथ, कंपनी ने यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली पावर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन कंपनी बनने का बेंचमार्क स्थापित किया है। यह पुरस्कार टाटा पावर-डीडीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो टाटा की विरासत के अनुरूप लगातार सुधार और कर्मचारियों की संपूर्ण भागीदारी के माध्यम से ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में प्रयास कर रही है। टीक्यूएम प्रैक्टिसेस ने प्रक्रियाओं में बदलाव को सक्षम किया है और बिज़नेस परफॉर्मेंस को बेंचमार्क स्तर तक बढ़ाया है।

डेमिंग पुरस्कार दुनिया में टीक्‍यूएम के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक है। इसकी शुरुआत 1951 में दिवंगत डॉ. विलियम एडवर्ड्स डेमिंग की स्मृति में की गई थी, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जापान की नींव रखने में मदद की थी, उसके बाद से जापान के उत्पाद की गुणवत्ता के स्तर को दुनिया में सबसे उच्च स्‍तर का माना गया है।

पुरस्‍कार जीतने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए टाटा पावर-डीडीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री गजानन एस. काले ने कहा,‘टाटा पावर-डीडीएल को डेमिंग पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हम बेहद सम्‍मानित महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है, जो क्‍वालिटी मैनेजमेंट प्रैक्टिसेस में उत्कृष्टता के लिए कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता की वैश्विक स्‍वीकार्यता को दर्शाता है। डेमिंग पुरस्कार निरंतर सुधार, परिचालन दक्षता और ग्राहक संतुष्टि को बढ़ावा देने की संस्कृति को रेखांकित करता है। इसे जीतना हमें दुनिया भर में पावर डिस्ट्रिीब्‍यूशन उद्योग का नेतृत्व जारी रखने, क्‍वालिटी और ग्राहक संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करता है। टाटा पावर-डीडीएल उत्कृष्टता के लिए प्रयास करना जारी रखेगी और एक टीम के रूप में जो हासिल किया जा सकता है उसके दायरे को और आगे बढ़ाएगी।’