पंजाब कांग्रेस के लिए बेहद खास है आज का दिन

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया है। वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई टीम की स्थापना के लिए पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। माना जा रहा है कि आज सिद्धू और कैप्पटन अमरिंदर सिंह आमने सामने होंगे। यदि दोनों मिलकर आए, तो कांग्रेस के लिए बेहद खुशी की बात होगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी के विधायकों, सांसदों और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारियों को चाय पर आमंत्रित किया है