आज है देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की जयंती, लोग दे रहे हैं श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज यानी 14 नवंबर को पूरे देश में पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई जा रही है। स्कूलों और कॉलेजों में बाल दिवस के रूप में इसका आयोजन किया गया है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर कई जगहों पर विमर्श किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए भारत के निर्माण में उनके योगदान की चर्चा की है।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उन्हें शांतिवन में श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी ने अपने संदेश में लिखा है कि “बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं…जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए”. कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’