कीव। रूस यूक्रेन की जंग में जिसे प्रकार से कीव को यूक्रेन की ओर से खाली कराया गया है, उसके बाद यह तय माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन की राजधानी पर अब जबरदस्त हमला होगा। आज की रात पूरी दुनिया की नजर कीव पर है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूसी सैनिकों ने कीव में यूक्रेन की खुफिया सेवाओं के बुनियादी ढांचे पर हमले किए हैं। रूसी सेना ने ऐसी जगहों के आस-पास रहने वाले निवासियों से जाने का आग्रह किया है।
रूसी सेना ने कीव के उत्तरी इलाके, खारकीव और चेर्निहाइव में हमले तेज कर दिए हैं। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तरी इलाके, दूसरे शहर खारकीव और चेर्निहाइव में हमले तेज कर दिया हैं और घनी आबादी वाले इलाकों में तोप से गोले बरसा रहे हैं। पोलैंड के उप गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि रूसी आक्रमण के बाद से लगभग 350,000 लोग यूक्रेन से पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, गुरूवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह वहीं 2 इलाकों में से एक ही जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।