Viral News, सेक्स में ये कैसा सैटिसफैक्शन? सेक्स के बाद इतना तनाव क्यों?

मामला ऑस्ट्रेलिया का है। यहां एक शख्स ने महिला से सेक्स के बाद उसे अपने हर सोशल मीडिया हैंडल्स से ब्लॉक कर दिया। इस बात से महिला इतनी नाराज हुई कि जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। और मामला पहुंच गया कोर्ट।

नई दिल्ली। सेक्स अगर रजामंदी से हो और उसमें शरीर से पहले मन का मिलन हो तो ऑस्ट्रेलिया में घटित घटना नहीं हो। हुआ यूं कि ऑस्ट्रेलिया के शख्स ने महिला के साथ सेक्स किया। बताया जा रहा कि दोनों दोस्त थे। सेक्स के इस बाद उसने महिला को अपने सोशल मीडिया के सभी हैंडल्स से ब्लॉक कर दिया। ऐसे में महिला का नाराज होना लाजिमी था। कहीं न कहीं महिला को इस सेक्स से धोखे का अहसास हो रहा होगा। महिला की नाराजगी ठीक है, लेकिन उस शख्स को जान से मारने की धमकी देना, रेप-लूट जैसे संगीन आरोप लगाना कहां जायज है। खैर, जब ये मामला कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट में महिला के आरोपों को निराधार बताया।