नई दिल्ली। कुछ घटनाओं का प्रभाव इतना त्रीव होता है कि हमेशा डर सताता है कि हमारे साथ कभी ऐसा नहीं घट जाए। बात अमेरिका की है। वहां एक महिला ने सूप का ऑर्डर दिया। सूप टेबल पर आने के कुछ ही पलों में महिला उबल गई और गर्म सूप गर्म सूप मैनेजर के मुंह पर फेंक दिया। कारण जानकर आप चौंक जाएंगे। कारण गर्म सूप में पिघला प्लास्टिक का ढक्कन।
माना कि सेहत के लिहाज से प्लास्टिक का पिघलना जहरीला है। पर क्या महिला का यह आचरण ठीक था? ये बात बोल कर भी की जा सकती थी। बहसबाजी से बात नहीं बनी तो महिला ने ऐसा किया। गनीमत यह रही कि मैनेजर को चोट नहीं पहुंची। महिला और साथ आया एक पुरुष मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना अमेरिका के टेक्सास स्थित मेक्सिकन रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मैनेजर ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाई. इसके बाद पीड़ित मैनेजर ने पुलिस को घटना की सूचना दी.पुलिस अब तक सूप फेंकने वाली महिला के बारे में कुछ भी पता नहीं कर सकी है। इस घटना के बाद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों में डर और गुस्से का माहौल है।