क्यों चर्चा में आई सानिया मिर्जा ? क्या है ‘खुला’

एक बार फिर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा चर्चा में है। इस बार अपने खेल को लेकर नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर है। पाकिस्तान और भारत में कई प्रकार की बातें चल रही है। सोशल मीडिया पर सानिया को लेकर सुर्खियां बटोरी जा रही है और कई दर्द भी युवाओं के छलक रहे हैं। कई राजनेताओं के पैरोडी अकांउटस पर कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। मानो सानिया मिर्जा की जिंदगी की हर परत को सोशल मीडिया के यूजर्स परत-दर-परत खोल देना चाहते हैं। 

असल में, दो दिन पहले ही सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘चूज योर हार्ड’ नाम की चर्चित कविता शेयर की। इसमें शादी और और तलाक में किसी एक को चुनने की बात की थी। इसके बाद ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो चला है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कैप्टन शोएब मलिक ने हमवतन एक्ट्रेस सना जावेद से निकाह कर लिया है। यह उनका तीसरा निकाह है। इससे पहले उन्होंने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह किया था। उनकी पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी थीं। इस सबके बीच सानिया ने शोएब से अलग होने का फैसला लिया है। सानिया ने शोएब की पत्नी बने रहने के बजाय खुला का रास्ता चुना है।

आपके में सवाल उठ सकता है कि आखिर यह ‘खुला’ क्या है ? असल में, ह सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच हुई एक सामाजिक और धार्मिक प्रथा के संबंध में महत्वपूर्ण बातें हैं। खुला इस्लामिक शरीयत में एक तरह का तलाक है, जिसमें महिला अपने पति से खुला (खुला तलाक) लेती है। इसके लिए महिला को पति को मेहर की रकम छोड़कर उसकी रिदा (राजी होना) की जरूरत होती है। इस प्रकार, खुला में महिला अपनी इच्छा के अनुसार तलाक हासिल कर सकती है, लेकिन मेहर की रकम उसे नहीं मिलती है। इस्लामी शरीयत में मेहर को महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता का स्रोत माना जाता है, जो उन्हें तलाक के बाद भी सुरक्षित रखता है। खुला एक विशेष स्थिति में होने वाले तलाक के रूप में महिलाओं को अधिक आधिकार प्रदान करता है, लेकिन मेहर की रकम उन्हें नहीं मिलती है।