Home मनोरंजन Sonu Sood ने क्यों कहा, मेयर नहीं बनना, आम आदमी के रूप...

Sonu Sood ने क्यों कहा, मेयर नहीं बनना, आम आदमी के रूप में ही खुश हूं

एक अभिनेता के बजाय एक समाजसेवी के रूप में एक्टर सोनू सूद अपनी पहचान बना चुके हैं। कोरेना में गरीबों के मसीहा बने, तो अब कांग्रेस के टिकट पर महाराष्ट्र में मेयर चुनाव लड़ने की बात उठी। इसे सोनू सूद ने सिरे से खारिज कर दिया।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर से चर्चा में है। न तो नई फिल्म आ रही है और न ही कोई नया एजेंडा। इस बार चर्चा राजनीति को लेकर है। कुछ लोगों ने लिखा है कि आने वाले समय में वे मुंबई से मेयर का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। राजनीतिक दल के रूप में कांग्रेस का नाम बताया गया। उसके बाद सोशल मीडिया में कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

हलांकि, बाद में जब ये बात सोनू सूद (Sonu Sood) तक पहुंची, तो उन्होंने इसे सिरे से नकार दिया। उन्होंने तो यही कहा कि एक आम आदमी के रूप में जो लोगों का स्नेह और प्यार मिल रहा है, वही काफी है। बता दें कि अगले साल यानी 2022 में महाराष्ट्र में निकाय चुनाव होना है। चर्चा की गई कि कांग्रेस के टिकट पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मेयर का चुनाव लड़ेंगे।


ध्यान देने योग्य यह भी है कि बीते दिनों एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में भी जब राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया था, तो अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने मना करते हुए कहा था कि जो आप राजनीति में रहकर नहीं कर पाते हैं, वो चीजें राजनीति से अलग रहकर कर सकते हैं। अगर मैं किसी पार्टी से जुड़ा होता तो क्या मैं इतने लोगों की मदद कर सकता था। अभी मेरी राजनीति में कोई रूचि नहीं है। आगे का जो लिखा होगा, उसी हिसाब से पहुंच जाऊंगा।

गौर करने योग्य यह है कि कोरोना महामारी में अभिनेता सोनू सूद गरीबों के मसीहा बनकर उभरे थे। जिसने भी उनसे मदद मांगी, हर किसी को उचित मदद मिला। कोरोना की पहली लहर में लोगां को उनके गांव तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की गई। रास्ते के लिए भोजन आदि तक की व्यवस्था कर दी गई। इसके बाद तो जिसे भी स्वास्थ्य आदि की जरूरतें हुईु, सोनू सूद ने उसकी मदद की। कई लोगों को एयर एबुंलेंस से डॉक्टर तक पहुंचाया। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा में भी सोनू सूद ने बढ़-चढ़कर काम किया।