World News : रूस ने कर दिया हमला, पूरे विश्व में मची है खलबली

यूक्रेन पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है। यूक्रेन के लोगों को इस बात की पूरी स्वतंत्रता मिलेगी की वह ने नेतृत्व को चुन सके और वही अपने देश को चलाएंगे।

नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन पर हमले करना शुरू कर दिया है। इससे पहले दिन में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान की घोषणा करते हुए दावा किया कि इसका उद्देश्य नागरिकों की रक्षा करना है। गुरुवार तड़के एक टेलीविजन संबोधन में पुतिन ने कहा कि यह कार्रवाई यूक्रेन से आने वाली धमकियों के जवाब में की गई है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। पुतिन ने कहा कि खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन’’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। पुतिन के सैन्य कारवाई ऐलान करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं आज यानि बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 3.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।