नई दिल्ली। दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काम करने से अधिक शगूफा छोड़ते हैं। कई सरकारी योजनाएं केवल हवा हवाई है। जनता कई सुविधाओं से मरहूम है। इन्हीं सब बातों को उजागर करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से जन जागरण पोल खोल यात्रा किया गया।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि कि यह उत्तर पूर्वी दिल्ली का दंगा प्रभावित क्षेत्र है जहां 2020 में भाजपा और आम आदमी पार्टी की कमजोर प्रशासिनक व्यवस्था के कारण साम्प्रदायिक दंगे हुए थे जिसमें यहां के सैंकड़ो लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ा था। उन्हांने कहा कि दंगों के दौरान असामाजिक तत्व के लोगों ने चिन्हित लोगों को अपना निशाना बनाया और पुलिस दोषियों को छोड़ निर्दोष लोगों को निशाना बना रही थी जिसके कारण यहां के निवासियों को लाखों करोड़ो का नुकसान उठाना पड़ा। जिसके मुआवजे के लिए आज तक पीड़ित लोग दर-दर भटक रहे हैं। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस द्वारा मुआवजा दिलाने के प्रयासां के बावजूद लाखों करोड़ों के नुकसान का आंकलन किए बिना ही सरकार द्वारा कौड़ियों के रुप में मुआवजा दिया।
चौ0 अनिल कुमार ने यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के तीन-तीन कार्यकालों में दिल्लीवासियों के विकास और कल्याणकारी योजना का फायदा मिलने का सिर्फ इंतजार ही करते हैं, जबकि कोविड महामारी से प्रभावित आर्थिक तंगी के चलते जहां मध्यम वर्ग महंगाई से पूरी तरह आहत हुआ है वहीं निम्न वर्ग, रेहड़ी पटरी, मजदूर वर्ग के सामने अपनी अजीविका चलाने की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की अनदेखी के कारण करावल नगर क्षेत्र विकास से पूरी तरह अछूता रहा है।
आज करावल नगर जिले में आदरणीय श्री @shaktisinhgohil जी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं और सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ #पोलखोल_यात्रा निकाल कर भाजपा की नगर निगम और केजरीवाल सरकार की जनविरोधी नितियों व कुशासन की जनता के बीच पोल खोली। pic.twitter.com/1uV1zOiYRk
— Anil Chaudhary (@Ch_AnilKumarINC) November 11, 2021
वही, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि मौजूदा भाजपा की केन्द्र की सरकार के खिलाफ पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। पोल खोल यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 7 वर्षों के केजरीवाल शासन और 15 वर्षों से निगम में शासित भाजपा की नाकामियों को लोगों तक पहुॅचाऐगी जिन्होंने अपने पूरे कुप्रबंधित कार्यकाल में दिल्ली के लोगों की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोगों को धर्म, जाति व सम्प्रदाय के नाम पर बांटने का काम किया है जिसका उदाहरण उत्तर पूर्वी क्षेत्र में पिछले साल हुए दंगे थे। उन्हांने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश और देशवासियों के कल्याण के लिए काम किया है, और हमेशा भाईचारा बरकरार रखते हुए धर्मनिरपेक्षता को आधार बनाकर लोगों के बीच समन्वय कायम है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और आम आदमी पार्टी ने लोगों की जान की परवाह न करते हुए अपने स्वार्थ की राजनीति कर रही हैं जबकि कांग्रेस पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर चलती है चाहे सत्ता में रहे या सत्ता से बाहर। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के कारण दिल्ली के गरीब, निम्न, मध्यम व मजदूर वर्ग की कमर टूट गई है जबकि केन्द्र और सरकार दिल्ली पेट्रोल, डीजल व रसोई के दामों को नियंत्रित करने में नाकामयाब रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पोल खोल यात्रा के दौरान भाजपा और आप पार्टी की सरकार की गरीब विरोधी नीतियों को उजागर करें।
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा में निकाली गई। जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल यात्रा की शुरुआत चांद बाग पुलिया, ई-ब्लाक, खजूरी खास, करावल नगर रोड़ से अ0भा0क0कमेटी के प्रदेश प्रभारी श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने झंडा दिखाकर की। करावल नगर जिला कांग्रेस की पोल खोल यात्रा में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।