TV Show : क्या है कंगना रणौत के लॉकअप की सच्चाई

लॉक अप टीवी शो के ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 24X7 ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। लॉक अप शो 27 फरवरी से आप इसे देख सकेंगे।मेकर्स लगातार शो के प्रोमो जारी कर रहे हैं। जिनको देखकर शो के फॉर्मेट का भी अंदाजा लगाया जा रहा है।

नई दिल्ली। हमेशा चर्चा में रहने वाली कंगना रणौत वाली एक नए अंदाज में दिखेगी। वो अपनी एक नई रिएल्टी शो लेकर आ रही है। लॉक अप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। शो में 24×7 सभी कंटेस्टेंट्स पर नजर रखी जाएगी। एकता कपूर और कंगना रनौत का रियलिटी टीवी शो ‘लॉक अप’ जल्द ही दर्शकों को सामने होगा। कंगना इस शो की होस्ट होंगी और इसमें करीब 16 सेलेब्रिटीज को 72 दिनों के लिए जेल के अंदर बंद रखा जाएगा।

कहा जा रहा है कि यह शो बिग बॉस की तर्ज पर है। मामला कुछ दिन के लिए कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कोर्ट ने अब शो को प्रसारित करने की अनुमति दे दी है। अब कंगना रणौत का शो 27 फरवरी, 2022 को रात 10 बजे ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर 24 घंटे सातों दिन स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

ट्रेलर में कंगना एक सख्त जेलर की तरह दिखाई दे रहीं हैं। उन्होंने गोल्डन ग्लिटरी आउटफिट में पहलना हुआ है। ट्रेलर में कंगना कहती हैं कि लॉकअप एक ऐसी जगह है, जो किसी बुरे सपने से कम नहीं है। तभी दो सदस्य जेल के अंदर लड़ते नजर आते हैं, कंगना उनके हाथ में हथकड़ी पहना देती हैं।

जानकारी के मुताबिक इस शो में घर के सदस्यों को घर से बेघर होने से बचने के लिए अपने राज का खुलासा करना होगा। जेल के अंदर 24×7 सभी सदस्यों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।लॉकअप शो का फॉर्मेट काफी हद तक बिग बॉस के जैसा ही है। हालांकि, एकता कपूर ने दावा किया है कि इससे पहले कभी भी टीवी या ओटीटी पर ऐसा कॉन्सेप्ट नहीं देखा गया है।

एकता कपूर कहती हैं कि यह शो ‘सच्चाई और विवादों से भरपूर’ होगा। लॉकअप में कुल 16 सदस्यों को कैदी बनाया जाएगा। इनमें से पांच सदस्यों के नाम का खुलासा हो गया है। अभिनेत्री निशा रावल शो की पहली कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी, रेसलर बबीता फोगाट, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे और बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट करणवीर सिंह बोहरा भी इस शो का हिस्सा बनेंगे।