नई दिल्ली। आज विश्व साइकिल दिवस है। साइकिल हमारे और आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम है। देश में कई आयोजन हो रहे हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने अपना वीडियो जारी करके इसे स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहते हैं। फिट इंडिया, खेलो इंडिया, क्लीन इंडिया और स्वस्थ भारत सभी मुहिमों को साइकिल से ही पूरा किया जा सकता है। आप स्वस्थ भी रहेंगे, प्रदूषण भी नहीं फैलाएंगे, ईंधन की खपत भी नहीं करेंगे और खेलो इंडिया को बढ़ावा भी देंगे। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में साइकिल लेन बने, सुविधाओं का जो अभाव है उसमें सुधार हो ताकि साइकिल के साथ और लोग जुड़ें।
Watch LIVE : Union Minister for Youth Affairs & Sports Sh. @ianuragthakur launching Nationwide #FitIndiaFreedomRider Cycle Rally on #WorldBicycleDay 🚲#Cycling4India @YASMinistry @Media_SAI @MIB_India @PIB_India @DDNewslive @airnewsalerts https://t.co/QbosC1Ulx1
— Office of Mr. Anurag Thakur (@Anurag_Office) June 3, 2022
साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इसी संदेश को जन जन तक पहुंचाने की बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर वीडियो भी साझा किया है।
स्वस्थ जीवन की Bi'cycle'#WorldBicycleDay pic.twitter.com/pCQD5GfKw0
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) June 3, 2022
बता दें कि हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। साइकिल दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2018 में हुई। अप्रैल 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके लिए 3 जून का दिन तय किया गया। तब से अब तक भारत समेत कई देश विश्व साइकिल दिवस हर साल 3 जून को मनाते हैं।















