चंडीगढ़। छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो के लीक और वायरल होने के बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (CU) के छात्रों ने कल रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने इस घटना से संबंधित लोगों की जान जाने और घायल होने का आरोप लगाया है। पुलिस के बयान का इंतजार है। एक वीडियो सामने आया जिसमें आरोपी छात्रा मान रही है कि उसने दोस्त के कहने पर यह वीडियो बनाए। वहीं जिस हॉस्टल में ये पूरा कांड हुआ, वह पहले बॉयज हॉस्टल था। इसे कुछ समय पहले ही गर्ल्स हॉस्टल में बदला गया था।
मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि अब हम मामले में विस्तृत जांच कर रहे हैं। हमारे पास जो भी जानकारी और वीडियो है उसकी फोरेंसिक जांच करवा रहे हैं। हमने अभी तक जो जांच की है उसमें यह बात साफ आती है कि जो वीडियो है वो उसकी खुद की है, उसके अलावा किसी और की कोई वीडियो नहीं है। इस मामले में कहा जा रहा है कि वायरल वीडियो के अलावा और भी कुछ वीडियो बनाए गए हैं, ये बात सरासर गलत है। हमारी जांच में ऐसा कोई दूसरा वीडियो सामने नहीं आया है। हमारी तरफ से FIR दर्ज़ कर ली गई है, एक छात्रा को हमने गिरफ़्तार भी कर लिया है।
Protests erupt at Chandigarh University after objectionable videos of women students leaked
Read @ANI Story | https://t.co/n3IyEwk9Bz#chandigarhuniversity #Chandigarh #chandigarhuniversity pic.twitter.com/LpVYs4umpM
— ANI Digital (@ani_digital) September 18, 2022
एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा किकल शाम मामला सामने आया था कि एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। यहां के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले में FIR लिखी गई है। आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
#WATCH कल शाम मामला सामने आया था कि एक लड़की ने वीडियो बनाया था। बाद में अफवाह फैली की और भी वीडियो बनाए गए हैं। यहां के कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया। मामले में FIR लिखी गई है। आरोपियों को पकड़ा जा चुका है, किसी की मृत्यु नहीं हुई है: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले पर मोहाली SSP pic.twitter.com/ulXQpwO9J6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2022
चंडीगढ़ विश्विद्यालय वीडियो लीक मामले पर पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि इस मामले में झूठ फैलाया गया कि कुछ बच्चियों ने आत्महत्या कर ली है। ये सब अफवाह है, ना किसी बच्ची ने आत्महत्या किया है और ना ही कोई अस्पताल में है। जिस लड़की ने ये वीडियो वायरल किया, उस पर अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 354(C) आईटी के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है। कड़ी कार्रवाई होगी… अगर ये सब पहले से चल रहा था तो मैं आपको आश्वासन देती हूं कि ये गहन जांच का विषय है और इस मामले पर मेरी नजर रहेगी।
दरअसल, मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया।