भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

पत्रकार हित में जनांदोलन के लिए तैयार: संजय सिंह


नई दिल्ली।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सम्पन्न हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता बीएसपीएस के मुख्य संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में अनुमोदित मुद्दों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी ने पाया कि पूर्व राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज हसन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के ऊपर जो व्यक्तिगत आरोप लगाए थे,वे बेबुनियाद और फर्जी थे, उन्हें बीएसपीएस के सभी पदों एवं दायित्वों से मुक्त करते हुए उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की संस्तुति प्रदान की।सभी पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उनके कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।सम्मेलन में सर्वसम्मति से बीएसपीएस के राष्ट्रीय सचिव जीतेंद्र पांडेय को बीएसपीएस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। तमिलनाडु इकाई के प्रदीप कुमार को राष्ट्रीय सचिव (दक्षिण भारत जोन) तथा अमित गांधी को सचिव मनोनीत किया गया। डॉ अजय ओझा को बीएसपीएस की झारखंड राज्य ईकाई का अध्यक्ष, डॉ संतोष कीड़ो को महासचिव तथा डॉ पी नैय्यर को झारखंड प्रदेश संयोजक सह कोषाध्यक्ष, संतोष वशिष्ठ और राकेश कुमार मीना को राजस्थान प्रदेश संयोजक और मदन लाल सोनी को संयुक्त संयोजक, झारखंड की सुश्री बरखा लकड़ा, संतोष पाठक तथा वाराणसी के फोटो जर्नलिस्ट राजकुमार प्रसून, दिल्ली के भानु प्रताप सिंह, डॉ वेद प्रकाश, प्रदीप शर्मा, जे आर नौटियाल, विन्ध्यवासिनी त्रिपाठी, बाबुल वी राज, अशोक चतुर्वेदी, अशोक चौधरी तथा सुनील सौरभ को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी में अन्य मुद्दों के अलावा महिला सम्मान पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में एक अलग पहचान बना रही हैं। बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से पत्रकारों के लिए पेंशन प्लान लागू कराने की मांग, पांच सदस्यीय ग्रीवेंस कमेटी का गठन, पत्रकारों को बीएसपीएस की तरफ से तात्कालिक सहयोग, बीएसपीएस लीगल टीम का गठन, बीएसपीएस महिला विंग का गठनआदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से तमिलनाडु इकाई (वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ तमिलनाडु) के अध्यक्ष व बीएसपीएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सगायराज, राष्ट्रीय सचिव शूलपानी सिंह, तमिलनाडु से दिली बाबू और लोकेश कुमार, उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक हिमांशु राय, महाराष्ट्र इकाई के संयोजक विनय दुबे, हरियाणा इकाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, बीएसपीएस दिल्ली उपाध्यक्ष आशुतोष मणि तिवारी, संयुक्त सचिव सैफ़ुल्लाह सिद्दीक़ी, संयुक्त सचिव पुष्पा, दिल्ली संयोजक स्नेहलता, वर्षा चमोली , श्रीकान्त भाटिया, विंध्यवासिनी त्रिपाठी, भानु प्रताप सिंह, प्रहलाद सिंह राजपूत, गोपाल कृष्ण पांडेय, प्रदीप शर्मा, जे आर नौटियाल,नागेश यादव सहित तमिलनाडु, दिल्ली, उतरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से दर्जनों पत्रकार शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किए।