Breaking : कांग्रेस के झंडा को लेकर हुआ यह बवाल

अयोध्या। कुछ लोगों को राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा तोड़ते देखा गया। अजय राय और दीपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल आज अयोध्या दौरे पर है।

अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा, “कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सबका है।”