इंस्टेंट ग्लो देंगे ये 4 फेस मास्क, घर पर बनाएं इन्हें

नेचुरल ब्यूटी चाहती हैं, तो बाजारू कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करें और प्रकृति में तलाशिए खूबसूरती। इसे जीवन में उतारें। इस क्रम में होममेड फेस मास्क कमाल के हैं। आप भी बनाएं और इनका नियमित प्रयोग करें, फिर देखें चेहरे पर कमाल।

नई दिल्ली। फेस मास्क का प्रयोग जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही इन्हें सही तरीके से हटाना। इसके लिए कुछ बातों का जानना बहुत जरूरी है। मास्क हटाने के बाद, चेहरे पर ठंडे गुलाब जल और रूई के फाहे से एक ठंडा सेक लगाएं, जिससे त्वचा में चमक और त्वचा में निखार आएगा। सुस्त और थकी हुई आंखों के लिए रूई के फाहे को गुलाब जल में डुबोकर बंद पलकों पर आई पैड की तरह इस्तेमाल करें। 10 मिनट तक इसे आंखों पर रहने दें। यह थकान दूर करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। जानते हैं आपकी नेचुरल ब्यूटी को बढ़ाने वाले 4 फेस मास्क बनाने का तरीका।

1 पिक-मी-अप
फेशियल स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह त्वचा पर अद्भुत काम कर सकता है, मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। पिक-मी-अप स्क्रब बनाने के लिए अखरोट के पाउडर और एक चम्मच शहद और दही को मिलाकर फेशियल स्क्रब बनाएं। मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, धीरे से रगड़ें और सामान्य पानी से धो लें।

2 स्पेशल है ये फ्रूट पैक
फलों के पैक त्वचा में चमक लाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इन्हें रोजाना भी लगाया जा सकता है। पके पपीते के गूदे और मैश किए हुए केले के साथ कद्दूकस किया हुआ सेब मिलाएं। मिश्रण में दही या नींबू का रस मिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। सादे पानी से धो लें। यह न केवल एक चमक जोड़ता है, बल्कि टैन को भी हटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।

3 चेहरे के लिए फ्रूट मास्क
चेहरे के लिए आप घर पर भी मास्क बना सकते हैं। दो चम्मच ओट्स में एक चम्मच पिसा हुआ बादाम, दही, शहद और गुलाब जल मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और होठों और आंखों के आस-पास के क्षेत्र से बचते हुए चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे धो लें।

4 घर पर बनाएं क्लींजिंग मास्क
इसे बनाने के लिए एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, 3 चम्मच ओट्स और एक चम्मच नीबू के रस के साथ खीरे और पपीते के गूदे को मिलाएं। इससे त्वचा साफ होगी और टैनिंग हट जाएगी। इसे आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें और पानी से धो लें। यह त्वचा को बहुत कोमल और चमकदार बनाता है।