अब असली वाली ’मॉम’ बनेंगी परिणीति?

परिणीति चोपड़ा पानी शादी के बाद लगातार फिल्मों से ज्यादा प्रेग्नेंसी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।

नई दिल्ली। हाल में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान पैपराजी ने अपने पोस्ट में एक्ट्रेस के प्रेग्नेंट होने की संभावना जताई थी। अब दिल दोसांझ स्टारर फिल्म अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक्ट्रेस को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया गया। हालांकि, हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म अमर सिंह चमकीला ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर ब्लैक गाउन स्टाइल ड्रेस में स्पॉट हुई थीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस को प्रेग्नेंट बताया। पैपराजी ने परिणीति जे बेबी बंप के साथ वीडियो भो शेयर किया। कुछ यूजर्स ने ये भी कमेंट करते हुए बताया कि परिणीति के चेहरे में भी बदलाव है। वो अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को मीडिया से छुपाये रखना चाहती हैं।