Assembly elections: महाराष्ट्र में 1 और झारखंड में 2 चरणों में होगी वोटिंग, 23 नवंबर होगी वोटो की गिनती

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र के लिए विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। चुनावी तारीख को का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं।

महाराष्ट्र में, सत्तारूढ़ महयुति गठबंधन जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है, का मुकाबला विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से होगा जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार (शरदचंद्र पवार) के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल है। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, भाजपा कुल 288 विधानसभा सीटों में से 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। उसके गठबंधन सहयोगी शिव सेना ने 56 सीटें जीतीं। बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत था। हालाँकि, मुख्यमंत्री पद को लेकर सत्ता संघर्ष के कारण दोनों दलों के बीच विभाजन हो गया। अंततः शिवसेना ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ सरकार बनाई। शिवसेना से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने।

झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार राज्य में दो चरणों में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। पहले चरण के वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। वहीं, झारखंड चुनाव के नतीजे भी महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे के साथ 23 नवंबर को आएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला होगा, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाना चाह रही है। 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में, झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन, जिसमें कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल थे, ने विधानसभा की 81 सीटों में से 47 सीटें जीतकर निर्णायक जीत हासिल की।

झामुमो 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं और राजद ने 1 सीट जीती। चुनाव से पहले सत्ता में रही बीजेपी ने 25 सीटें जीतीं. चुनाव के बाद झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालाँकि, कथित भूमि घोटाला मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे सोरेन को इस बार एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी नेता प्रतुल शाह देव ने कहा कि हम चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत करते हैं। 2.6 करोड़ लोग झारखंड की अगली सरकार के लिए मतदान करेंगे। हम लोगों से बड़ी संख्या में बाहर आने और इस निरंकुश, भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को इस राज्य से उखाड़ फेंकने की अपील करते हैं।