Assembly Election Result 2022 : उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रूझान जिस प्रकार से मिल रहे हैं, उसके आधार पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत की ओर से आगे बढ़ती दिख रही है। मणिपुर में भी भाजपा आगे हैं। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। गोवा विधानसभा के चुनाव परिणाम अभी तक उपर नीचे हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में भाजपा-119, समाजवादी पार्टी-55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-17 सीटों पर आगे है।गोवा में भाजपा-13, कांग्रेस-15, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी-6 और अन्य-4 सीटों पर आगे हैं।संगरूर में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के आवास के बाहर लोग जश्न मनाते हुए। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार किया है।

मणिपुर 60 विधानसभा सीटों के नतीजों का सभी दल बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, ऐसे में यह देखना दिलचस्पहै कि इस बार मतदाता किस दल पर अपना भरोसा जाहिर करते हैं। पिछले चुनाव की बात करें तो एन बीरेन सिंह ने यहां सरकार बनाई थी, लेकिन 2016 में वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और 2017 में एक बार फिर से सत्ता में वापसी की लेकिन इस बार वह भाजपा की ओर से सीएम बने।