Punjab Election Result 2022 : पंजाब में AAP की बल्ले बल्ले

आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलते ही आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम 'आम आदमी' हैं लेकिन जब 'आम आदमी' उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के इतिहास में एक छोटा दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है। आप पंजाब में कांग्रेस की जगह लेगी।

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल की है। हालांकि, यह अभी रूझान है और इसमें कुछ सीटें बदल सकती है। इस जीत पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि पंजाब की जनता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल को माना है और हम पर भरोसा जताया है।

आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। वहीं सीएम चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू समेत कई दिग्गज अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी और कलाकार सोनू सूद की बहन मालविका सूद भी पीछे चल रहे हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा था कि पंजाब में आप पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पंजाब पर दशकों तक शासन करने वाले लोगों का सिंहासन हिल रहा है। भविष्य में अरविंद केजरीवाल बीजेपी के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी होंगे। आप कांग्रेस की जगह लेगी।