Home मनोरंजन Bollywood News, दिपी फिर चलीं हॉलीवुड , बिखेरेंगी वहां भी जलवे

Bollywood News, दिपी फिर चलीं हॉलीवुड , बिखेरेंगी वहां भी जलवे

खबर है कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के हाथ लगी बड़ी बजट हॉलीवुड फिल्म। यह सुनते ही उनके फैंस में खलबली मच गई है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। दिपी के जलवों से आप वाकिफ हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरी कायनात उनके रूप,, काम की दीवानी है। याद है 2017। तब भी हमारी दिपी ने हॉलीवुड की फिल्म रिटर्न ऑफ जेंडर केज में नज़र आईं थी। वैसे उस फिल्म में भी उनकी खूब तारीफ हुई थी। एक बार फिर दिपी मैडम को हॉलीवुड से बुलावा आया है। फिल्म आना तय है, पर अभी फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है।

#Deepikapadukone

आप बताएं जब दिपी के बारे में ऐसी बातें होंगी, तो यह खबर नहीं बनेगी। बॉलीवुड से लेकर हर सोशल मीडिया हैंडल्स पर दिपी की यह न्यूज़़ ट्रेंड कर रही हैं. दीपिका के फैंस #Deepikapadukone ट्विटर पर ट्रेंड करवा रहे हैं।

जानें इस फिल्म की बातें

फिल्म को क्रॉस-कल्चर रोमांटिक कॉमेडी एसटीएक्सफिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दीपिका न केवल फिल्म में एक्ट्रेस का रोल प्ले करेंगी बल्कि खुद प्रोड्यूस भी करेंगी।