नई दिल्ली। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी याद होगी आपको। एक बार फिर 20 साल बाद ये हिट जोड़ी। यानी सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी इस फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बॉलीवुड की सपुरहिट मूवी गदर के दूसरे सीक्वेल की शूटिंग होगी। यह सूचना अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर करके दी। फोटो फिल्म के मुहूर्त की है। फोटो में अमीषा पटेल, सनी देओल के साथ, गदर से तारा सिंह और सकीना के रूप में तैयार देखी जा सकती है।
GADAR 2 .. muhurat shot 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/0Rl1VNzdqY
— ameesha patel (@ameesha_patel) December 1, 2021
अमीषा ने जहां मस्टर्ड यलो सूट पहना है, वहीं सनी मैरून कुर्ता, सफेद पायजामा और पगड़ी में हैं।





















