नई दिल्ली। आपको तो आदत है किसी फोटोज को देखते ही अजीब-अजीब कहानियां गढ़ने की। आपकी यह आदत आपको तो भले stress कम करें, लेकिन दूसरों की image बिगाड़ने में देर नहीं लगती। गुरु रंधावा और नोरा फतेही को साथ-साथ देखते आपने बहुत कुछ बातें उछाल दीं।
बता दें कि आपने जो कहानियां बनाई गुरु रंधवा और नोरा फतेही को देखकर वो पर्सनल नहीं थे। पूरी तरह से प्रोफेशनल थे। गुरु रंधावा के पंजाबी गाने के म्यूजिक वीडियो के लिए नोरा ने ये लुक अपनाया। नोरा फतेही का हाल ही में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ डांस मेरी रानी वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। डांस मेरी रानी में नोरा फतेही ने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। डांस मेरी रानी गाने में नोरा का लुक भी एकदम हटके है।
कैसा है लुक
इस वीडियो में नोरा फतेही ने ऑफ शॉल्डर सिल्वर ड्रेस पहना है। नोरा ने मिनिमल मेकअप के साथ रेड शेड लिपस्टिक लगाई है जो उनके लुक में चार-चांद लगा रही है। नोरा फतेही नई तस्वीरों में अपनी परफेक्ट टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। नोरा फतेही ने सिल्वर ड्रेस के साथ ज्वैलरी में स्टोन्स के ईयर ड्राप्स पहने हैं।















