Bollywood News, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का फिटनेस ग्राफ हो रहा है बेहतर

कॉमिक करेक्टर गुत्थी से चर्चित हुए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी हालात में सुधार है। आप भी दुआ करें कि जल्द से जल्द सुनील फिट-फाइन हों।

नई दिल्ली। जब से खबर आई है कि सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी हुई है, तब से उनके फैंस बेचैन हैं। बता दें कि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी सेहत की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। राहत की बात है कि उनकी हार्ट सर्जरी सफल हुई है। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। सुनील के हार्ट में ब्लॉकेज थी। शूटिंग में बिजी होने के कारण सर्जरी में देरी हो रही थी।

हाल ही में एक्टर की हार्ट सर्जरी हुई है। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती करवाया गया था। सुनील को थी हार्ट ब्लॉकेज की समस्या मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनील ग्रोवर के हार्ट में ब्लॉकेज थी, जिसकी वजह से उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। एक्टर काफी वक्त से इस समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन शूटिंग में बिजी होने के कारण उनकी सर्जरी में देरी होती जा रही थी।

सोशल मीडिया पर भी सुनील की सर्जरी को लेकर जानकारी दी जा रही है। विराल भयानी ने भी सुनील की एक फोटो शेयर की है। विराल ने सुनील के बारे में जानकारी देते हुए लिखा है- एक्टर सुनील ग्रोवर की मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट सर्जरी हुई है। वह स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टर्स का कहना है कि वह अब खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है। सुनील के दुआ करिए। अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस काफी परेशान हो गए है साथ ही लोगों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना भी शुरू कर दी है.