Breaking News : प्यार का ये कैसा अंजाम? 9 साल के बाद ऐसा क्यों? शिखर और आयशा का तलाक?

खबर है कि टीम इंडिया के टीम इंडिया के बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन और पत्नी आयशा मुखर्जी ने तलाक ले लिया है या तलाक लेंगे। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। काफी जानकारी आपको आयशा के इंस्टाग्राम हैंडल से मिल जाएगी।

नई दिल्ली। प्यार का दर्द बहुत बुरा होता, जो आपको हमेशा के लिए तोड़ देता है। इससे उबरने में काफी समय लगता है। नहीं संभले तो  स्थिति भयावह भी हो सकती है। हम आपको डरा नहीं बता रहे हैं।  जब प्यार गहरा हो, जिसे रोजाना महसूस करते हों, तब दर्द का अंदाजा आप लगा सकते हैं। विरले ही होते हैं जो प्यार को जीते हैं और महसूस करते हैं।

हाल ही में खबरें आ रही हैं कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी में गड़बड़ चल रही है। सुनने में आया है कि दोनों ने या तो तलाक ले लिया है या लेने का विचार है। इसकी सूचना आयशा के इंस्टाग्राम हैंडल से मिली है। पर खबर की दोनों ने अभी पुष्टि नहीं की है। खैर, जो भी हो हमें बहुत दुख है। आखिर 9 साल की शादी के बाद ऐसा दर्द। वाकई इसे झेलना बहुत मुश्किल है। इस निजी मामले में हम राय नहीं रख सकते। आखिर दोनों समझदार हैं। अपना भला-बुरा बेहतर जानते हैं। हमें तो चिंता उनके बेटे जोरावर की।

2012 में हुई शादी

शिखर धवन और आयशा मुखर्जी की शादी साल 2012 में सिख रिति रिवाज से हुई थी। दोनों की पसंद की शादी थी ये। इनके प्यार का प्रतिबिंब है 9 साल का एक बेटा जोरावर। फेसबुक के जरिए मिले थे धवन और आयशा। आप शायद नहीं जानते हों दोनों को मिलवाने में भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का अहम रोल था। और तो और आयशा कम नहीं हैं। आयशा मेलबर्न में बॉक्सर रह चुकी हैं। धवन से शादी करने से पहले आयशा की दो बेटियां थीं।