Valentine’s Day 2023 : इन 5 मजेदार तरीके से सेलिब्रेट करें अपना वैलेंटाइन डे

दो साल तो कोरोना की भेंट चढ़ गया। इस बार कोई पाबंदी नहीं है। वैलेंटाइन डे की सेलिब्रेशंस में फूल, डिनर, मूवी, जैसी घिसी-पिटी चीजें नहीं, खास और जुदा होगी। पुरानी टाइप की सेलिब्रेशंस की तरह ग्रैंड नहीं होगी और बजट भी नहीं हिलेगा। आखिर कैसे? इसके लिए पढ़िए ये स्टोरी और जुटाएं खुद के लिए अनलिमिटिड मेमोरीज।

वैलेंटाइन डे है। अभी तक आपने कोई प्लानिंग नहीं। जानते हैं कि आप चाहते सेलिब्रंश ग्रैंड हो, लेकिन पैसे कम खर्च हो और यादों का पिटारा भर जाए। जिसकी आप मीठी यादें हमेशा उनके साथ बांटते रहें। बीते दो साल के दौरान आपने भले ही ऑनलाइन का सहारा लिया, लेकिन इस बार तो अधिकतर कपल्स यही बता रहे हैं कि ऑनलाइन हम सिर्फ़ सामान ख़रीदते हैं। उसे महसूस नहीं कर पाते। अब क्या पता कि सामान असल में कैसा होगा ? उस दिन मज़ा किरकिरा हो, इससे बेहतर है कि मैं ऑफ़लाइन यानी दुकान पर जाकर अपनी पसंद से कुछ ख़रीदूं।

आइए बताते हैं वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने के 5 मजेदार तरीके को –

1 अंगूरों वाला प्यार
अंगूर और प्यार का पुराना रिश्ता है। दोनों का मेल प्यार जगाता है। ऐसा आप ने पुरानी फिल्मों देखा होगा। इसे रियल लाइफ में बेडरूम में लाते हैं। इस वैलेंटान डे आप पार्टनर को बेडरूम में अंगूर खिलाएं। कमरे में रोमांटिक गाने चलाएं। फिर देखें अंगूर खाते-खाते कैसे दोनों में प्यार का रंग चढ़ जाएगा। वैसे जेब थोड़ी गर्म है तो अंगूर और प्यार की गहराइयों में समाने के लिए महराष्ट्र , तमिलनाडू, मिजोरम और कर्नाटक जा सकते हैं। यहां अंगूर की खेती होती है। बहुतायत में अंगूर सस्ते मिल जाते हैं और यहां बहुत से रेसिडेंशल वाइनयार्ड्स हैं। क्यों हैं ना रोमांटिक और मेमरीज बटोरने का यूनीक आइडियाज। इसमें खर्चा कम, मजा आएगा अनलिमिटड।

2 साइकल वाली डेट
प्यार के दिन आप दोनों जल्दी उठो और गैराज में खड़ी साइकल को निकालें। सोचो कितना रोमांटिक होगा पार्टनर चलाएगा और आप उन्हें कमर से कसकर पकड़ेंगे। दोनों निकल जाएं जहां गलियों में मिले थे या शहर की कोई रोमांटिक जगह। यकीन मानिए जितने स्पीड ब्रेकर्स आएंगे उतना दोनों चिपकेंगे और अलग-सा महसूस करेंगे। साथ ही कैमरा से सेल्फीज खींचना नहीं भूलिएगा। इससे अच्छी रोमांटिक और हेल्थी डेट हो ही नहीं सकती।

3 प्रकृति और वो
रात के समय टेंट हाउस में रहने का अलग ही मजा होता है। माना बहुत आराम यहां नहीं मिलता, लेकिन जितना पैसा खर्च करेंगे उतनी टेंट में सुविधाओं अधिक मिलेंगी। यहां का सन्नाटा आप दोनों को अच्छा लगेगा। कारण खुला आसमान, प्रकृति और आप। सब पास-पास आ जाएगा। ऐसा सन्नाटे वाला मजा आपको शहरों में मिल ही नहीं सकता। रात का अंधेरा प्यार में प्यार को समा देगा। कई शहरों में वैलेंटाइन डे के लिए आपके बजट बिना डगमगाएं सस्ते पैकेज भी देते हैं।

4 मजेदार है बोटिंग
अंधेरा और नाव। दोनों रोमांटिक माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वैलेंटाइन को देखते हुए बोटिंग वाले पैकेज भी देते हैं, जिसमें शामिल होता हैं लाइव म्यूजिक, ओपन में खाना, रोमांटिक गेम्स आदि। बोटिंग वाली रोमांटिक डेट के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस बार पानी पर मनाएं वैलेंटाइन डे। और हां पानी पर रोमांस के पलों को यादगार बनाने के लिए विडियो और फोटोज जरूर खींचना। कैद किए प्यार के लम्हें मीठे अहसास में हमेशा गर्मी बनाएं रखेंगे।

5 तेरी-मेरी लव स्टोरी
फल्मों में प्यार दिखता है। लेकिन जब यही प्यार और पार्टनर साथ बैठकर देखते हैं, तो प्यार की नगरी में चले जाते हैं। इसके लिए समय कहां मिलता होगा आपकों। कोई नहीं एक दिन तो प्यार के काम से ब्रेक ले सकते हैं। यह मजा आपको सिनेमा हॉल में नहीं आएगा। इसके लिए तो सिनेमा हॉल को घर में स्थापित करना होगा। ज्यादा कुछ नहीं करना। बस, एलसीडी में सुपर रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखनी है आप दोनों को चिपक कर और कमरे की चिटकनी बंद करनी है। प्यार के साथ छोटी भूख की व्यवस्था कर लें। खाने के स्टाइल और बैठने-लेटने में बदलाव लाएं, जैसे- एक थाली और आप समझ ही गए होंगे।