नई दिल्ली। आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। शुभ मुहुर्त में घट स्थापना की जा रही है। लोग अपने घरों में भी कलश आदि स्थापना कर रहे हैं। मंदिरों में विशेष पूर्चना की व्यवस्था की जा रही है। करीब दो साल बाद नवरात्र के दौरान सभी मंदिर भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। आज शनिवार होने के कारण अधिक लोग मंदिरों में कतारबद्ध होगा पूजा और दर्शन कर रहे हैं।
पहले दिन मां शैलपुत्री तो दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। तीसरे दिन मां चंद्रघंटा,चौथे दिन मां कुष्मांडा,तो पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। छठे दिन मां कात्यायनी एवं सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। आठवें दिन महागौरी तो नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
पंडितों की ओर से कहा गया है कि इस नवरात्रि में माता का आगमन घरों में घोड़े पर हो रहा है। जब भी नवरात्रि में माता का आगमन घोड़े पर होता है तो समाज में अस्थिरता, तनाव, अचानक बड़ी दुर्घटना, भूकंप चक्रवात आदि से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। आम जनमानस के सुखों में कमी की अनुभूति होती है।