Chandigarh Municipal Election Result 2021 : चंडीगढ़ में जीत के बाद हाईजोश में आप, भाजपा के मेयर भी हारे चुनाव

चंडीगढ़/नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया है, उससे पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश हाईलेवल पर है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमाम कार्यकर्ताओं, जीते हुए उम्मीदवार और चंडीगढ़ की जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सबसे खास यह रही कि इस चुनाव में मेयर भी चुनाव हार गए, वे भाजपा के उम्मीदवार थे।
बता दें कि अभी तक के चुनाव परिणाम में 14 सीटों पर जीती AAP, 10 सीटें भाजपा के खाते में गईं, 5 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर शिरोमणि अकाली दल को मिली जीत। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा हालांकि चुनाव हार गए। चंडीगढ़ नगर निगम के लिए बीते शुक्रवार को वोट डाले गए थे, जिसमें आज 35 पार्षदों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 9 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं, जहां कई स्तर के सुरक्षा इंतजाम हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी चंडीगढ़ जीत पर ट्विट किया है।

अब तक आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 1, 4,15, 17, 18,19, 21, 22, 23, 25, 26, 29 और 31 पर जीत हासिल की है, जबकि वार्ड नंबर 2, 3, 6, 7, 9,11, 14, 32, 33 और 35 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने वार्ड 5, 10, 13, 27 और 34 पर कब्जा किया हैं। वार्ड नंबर 30 पर अकाली दल की जीत हुई है।

चंडीगढ़ में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली से विधायक संजीव झा को इस मोर्चे पर लगाया था। आज संजीव झा भी जीत के बाद खुश है और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
\