चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अंदर बड़ी संख्या में छात्र कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक विवाद को लेकर खूब विरोध प्रदर्शन किया। मोहाली डीसी अमित तलवार ने कहा कि आत्महत्या की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह एक अफवाह है। विश्वविद्यालय 24 सितंबर तक बंद रहेगा। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में संबंधित अधिकारियों के आश्वासन के बाद रविवार की रात और सोमवार तड़के 1.30 बजे धरना खत्म हुआ।

चंडीगढ़। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। कुछ छात्र अपने घरों के लिए निकलते दिखाई दिए। विश्वविद्यालय के कथित वीडियो लीक विवाद को लेकर कल परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया और एक को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले रविवार की रात मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अंदर बड़ी संख्या में छात्र कथित आपत्तिजनक वीडियो लीक विवाद को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार देर रात आश्वासन मिलने के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है। लड़कियों के नहाने का वीडियो बनाने वाली लड़की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ही थी, वो वीडियो बना अपने शिमला में रहने वाले ब्वॉयफ्रेंड को भेजती थी, जो उसे वायरल करता था, फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्रों से बात करने के बाद DIG जीएस भुल्लर ने कहा कि हम बच्चों को बता रहें कि प्रशासन और पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है और अगर उन्हें संदेह है तो वो हमसे पूछ सकते हैं। हमारी ड्यूटी है कि हम बच्चों को सारी बात बताएं। उनसे हमारी पारदर्शी रूप से बात हुई है।

छात्रों की मांग है कि, है: 10 सदस्यीय छात्रों की एक समिति को जांच अधिकारी मामले की हर लेटेस्ट अपडेट देंगे। छात्रावास के वार्डन जहां ये घटना हुई, को निलंबित कर दिया जाएगा, लड़कियों के छात्रावास की जांच की जाएगी, विश्वविद्यालय ने यह भी आश्वासन दिया है कि वे प्रदर्शन के दौरान टूटे छात्रों के मोबाइल फोन के बदले नया मोबाइल फोन देंगे। गर्ल्स हॉस्टल वॉशरूम के दरवाजे बदल दिए जाएंगे।