केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सीएम भगवंत मान ने की मुलाकात, फिर कही ये बात

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई है। माना जा रहा है कि हाल के दिनों में पंजाब के जो कुछ कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं, उसको लेकर केंद्रीय गृहमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की है।

उसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क़ानून व्यवस्था को लेकर पटियाला में जो घटना हुई, इसपर विस्तार से बात हुई। पार्टी से ऊपर उठकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में सहयोग किया जाएगा। पैरामिलिट्री फोर्स की 10 और कंपनी पंजाब भेजी जाएंगी, 10 कंपनी पहले भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब का कोटा दोबारा शुरू किया जाए, इस बारे में बात हुई। बासमती का MSP को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं है, इसलिए किसानों को नुकसान न हो, इस संबंध में बात हुई।