सड़क बनाने के लिए कांग्रेस विधायक को करना पड़ रहा है ऐसे जल सत्याग्रह

रांची। बार बार की गई मांग को जब अनसुना कर दिया गया तो कांग्रेस विधायक ने जल सत्याग्रह करने का निर्णय लिया। लोगों का साथ इनको मिल रहा है। आज यह नेशनल खबर बनती जा रही है। मामला झारखंड का है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग-133 की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा में जल सत्याग्रह पर बैठीं।

इसको लेकर स्वयं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य केंद्र सरकार के अधीन है। मई महिने में इस सड़क का कांट्रैक्ट दिया गया था लेकिन अब तक इस पर काम शुरू नहीं हुआ है। NHAI का कार्य अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ? जब तक इस पर काम शुरू नहीं होगा तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे।