गुजरात विधानसभा चुनाव की गिनती जारी, शुरुआती रूझान में भाजपा आगे

गांधीनगर। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 42 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 6 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 4 सीट पर आगे चल रही है। ये चुनाव बेहद खास है क्योंकि यहां भाजपा फिर से सत्ता में काबिज होकर अपने विजय रथ को जारी रखना चाहेगी। वहीं विपक्ष सत्ता हासिल करने के लिए लंबे इंतजार पर रोक लगाने की कोशिश में जुटेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घाटलोडिया से भाजपा के भूपेंद्र पटेल आगे चल रहे है। घाटलोडिया सीट गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद में आती है। भूपेंद्र पटेल के सामने यहां कांग्रेस के अमि याग्निक चुनाव मैदान में है। आम आदमी पार्टी ने विजय पटेल को यहां से टीकट दिया है।