DelhiMCDPolls : नतीजों में भाजपा और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर

नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, AAP 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव के बाद आग मतगणना जारी है। नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 97 सीटों पर, AAP 53 पर, कांग्रेस 5 पर और निर्दलीय और NCP 1-1 सीटों पर आगे चल रही है। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे जिसके लिए मतगणना की जा रही है। ड्रोन वीडियो बुराड़ी और ITI धीरपुर के मतगणना केंद्र से है जहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं।

दिल्ली की शुरूआती रूझान में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को मिली बढ़त। 126 से ज्यादा सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही हैं। वहीं 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर राज कर रही बीजेपी ने भी आप को कांटे की टक्कर दे रखी हैं। बीजेपी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में लगभग 120 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं कांग्रेस ने भी खाता खोल लिया हैं और 3 सीटों पर आगे चल रही हैं।